रंजीत उर्फ रकीबुल ने कोर्ट से किया आग्रह,कहा,फ्लैट से कपड़े दिला दें हमें

रांची : सीजेएम नीरज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन एवं उसकी मां कौशल रानी की पेशी मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई. पेशी के बाद दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दोनों की अगली पेशी अब सात अक्तूबर को होगी. पेशी के दौरान […]

रांची : सीजेएम नीरज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन एवं उसकी मां कौशल रानी की पेशी मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई. पेशी के बाद दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

दोनों की अगली पेशी अब सात अक्तूबर को होगी. पेशी के दौरान रंजीत सिंह कोहली ने सीजेएम से कहा कि उसके पास कपड़े नहीं हैं, जिससे परेशानी हो रही है. उसने अनुरोध किया कि उसे उसके फ्लैट से कपड़े दिलवाये जायें. अदालत की ओर से कहा गया कि वह इस संबंध में जेलर से बात करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >