डीजल पर सब्सिडी होगी खत्म : मायाराम

नयी दिल्ली. वित्त सचिव अरविंद मायाराम का कहना है कि सरकार पर अगले दो से तीन साल में सब्सिडी का बोझ काफी कम हो जायेगा. अरविंद मायाराम के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतें घटने से सरकार जल्द ही डीजल पर सब्सिडी हटाने का फैसले ले सकती है. साथ ही, डीजल के दाम भी पेट्रोल की […]

नयी दिल्ली. वित्त सचिव अरविंद मायाराम का कहना है कि सरकार पर अगले दो से तीन साल में सब्सिडी का बोझ काफी कम हो जायेगा. अरविंद मायाराम के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतें घटने से सरकार जल्द ही डीजल पर सब्सिडी हटाने का फैसले ले सकती है. साथ ही, डीजल के दाम भी पेट्रोल की तरह ही बाजार भाव पर तय होंगे. सरकार की अगले दो-तीन साल में सब्सिडी पर बोझ कम करने की पूरी कोशिश है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से फायदा हो रहा है. डीजल पर जल्द ही सब्सिडी खत्म की जायेगी. डीजल की कीमतें बाजार भाव पर तय होंगी और डायरेक्ट बेनिफिट सब्सिडी जल्द लागू होगी. इसके बाद दो-तीन साल में सब्सिडी का बोझ काफी हद तक घट जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >