भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर शोक

बालूमाथ. प्रखंड भाजपा मंडल के कार्यकारिणी सदस्य मो मजीद अंसारी की मौत मंगलवार की रात हृदयगति रुक जाने से हो गयी. वह अपने पीछे एक पुत्र व तीन पुत्री छोड़ गये हैं. उनकी मौत पर भाजपा नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है. बुधवार को भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता […]

By Prabhat Khabar Print Desk | August 20, 2014 8:00 PM

बालूमाथ. प्रखंड भाजपा मंडल के कार्यकारिणी सदस्य मो मजीद अंसारी की मौत मंगलवार की रात हृदयगति रुक जाने से हो गयी. वह अपने पीछे एक पुत्र व तीन पुत्री छोड़ गये हैं. उनकी मौत पर भाजपा नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है. बुधवार को भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में शोकसभा कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. शोकसभा में युवा मोरचा अध्यक्ष प्रदीप यादव, महामंत्री राजकुमार मेहता, उपाध्यक्ष आशीष सिंह, रामजी सिंह, कैलाश सिंह, के गंझू, दिलीप यादव, अरविंद साहू, हरभजन सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version