पेट्रोल पंप लूटकांड में पुलिस को मिले सुराग

कुडू (लोहरदगा). थाना क्षेत्र के कुंदो गांव समीप स्थित कुडू ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप में बीती रात्रि हुई लूटपाट मामले में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं. घटना के एक घंटे बाद एसडीपीओ सादिक अनवर रिजवी मौके पर पहुंचे एवं पुलिस बलों के साथ छापामारी अभियान चलाया. सोमवार को मोटरसाइकिल दस्ते के साथ पुलिस ने अपराधियों […]

कुडू (लोहरदगा). थाना क्षेत्र के कुंदो गांव समीप स्थित कुडू ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप में बीती रात्रि हुई लूटपाट मामले में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं. घटना के एक घंटे बाद एसडीपीओ सादिक अनवर रिजवी मौके पर पहुंचे एवं पुलिस बलों के साथ छापामारी अभियान चलाया. सोमवार को मोटरसाइकिल दस्ते के साथ पुलिस ने अपराधियों की टोह में छापामारी की. इस संबंध में मामला भी दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मोबाइल लोकेशन जानने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने अपराधियों के चप्पल बरामद किया है. पुलिस जल्द अपराधियों तक पहुंच जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >