मेसरा : वॉल्व खुलने से बेकार बह गया हजारों गैलन पानी

मेसरा : खेल गांव मोड़ व खेल गांव थाना के पास रविवार को पाइप लाइन से हजारों गैलन पानी बेकार बह गया. खेल गांव मोड़ में तो सुबह छह बजे से ही पानी बह रहा था. सूचना मिलने पर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता केके वर्मा ने करीब 10 बजे पानी को बंद कराया. बताया गया […]

मेसरा : खेल गांव मोड़ व खेल गांव थाना के पास रविवार को पाइप लाइन से हजारों गैलन पानी बेकार बह गया. खेल गांव मोड़ में तो सुबह छह बजे से ही पानी बह रहा था. सूचना मिलने पर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता केके वर्मा ने करीब 10 बजे पानी को बंद कराया. बताया गया कि रुक्का जल शोधन प्लांट से रांची शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछी पाइप लाइन में खेल गांव मोड़ के पास वॉल्ब खुल गया था. जिसके कारण यहां पानी बेकार बहता रहा. दूसरी तरफ खेल गांव कैंपस के भीतर से लगातार पानी बहता रहा. सीसीएल के पदाधिकारी सह खेल गांव के सीइओ वी चौधरी ने बताया कि खेल गांव स्थित हौज की साफ-सफाई का काम चल रहा था. इस क्रम में कर्मचारी पानी बंद करना भूल गया, जिससे पानी सड़क पर बहने लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >