अभियान में नामकुम पुलिस व सैट के जवान थे शामिल
नामकुम : पुलिस अभियान चला कर जंगलों में लगी पोस्ते की फसल नष्ट करने में जुटी है. इस क्रम में पुलिस ने रविवार को भी थाना क्षेत्र के जामचुंआ व बुदरी गांव के जंगल में लगी प्रतिबंधित पोस्ते की फसल को नष्ट किया. इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सुबह छह बजे पुलिस व सैट के जवान जंगल में पहुंचे. पोस्ते की लहलहा रही फसल को नष्ट कर दिया.
इंस्पेक्टर ने बताया कि यह अभियान 15 दिनों से चल रहा है. प्रत्येक दिन चार से पांच एकड़ में लगी पोस्ते की फसल नष्ट की जा रही है. अब तक सरईटोली, सोगोद, बुदरी, हुआंगहातु व हेसापीढ़ी प्रतिबंधित पोस्ते की फसल नष्ट की गयी है. उन्होंने बताया कि पुलिस ग्रामीणों से मिल कर प्रतिबंधित पोस्ते की खेती करने वालों की पहचान में जुटी है. रविवार को अभियान में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार पांडेय, सहदेव महतो सहित जिला बल व सैट के जवान शामिल थे
