20-21 को फिर हो सकती है बारिश

रांची : झारखंड के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का असर होता दिख रहा है. इस कारण 20 और 21 फरवरी को राज्य के संताल परगना इलाकों को छोड़ अन्य जिलों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि कहीं-कहीं हल्के से लेकर मध्यम दर्जे तक की बारिश हो सकती है. 19 फरवरी […]

रांची : झारखंड के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का असर होता दिख रहा है. इस कारण 20 और 21 फरवरी को राज्य के संताल परगना इलाकों को छोड़ अन्य जिलों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि कहीं-कहीं हल्के से लेकर मध्यम दर्जे तक की बारिश हो सकती है.

19 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा. अगले तीन दिनों तक रात के तापमान में कोई बदलाव की आशंका नहीं है. इधर, लगातार तीन दिनों से आकाश साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान चढ़ा हुआ है. शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >