रांची : अवैध निकासी की शिकायत पर डीजी से मांगी गयी रिपोर्ट

रांची : होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय रांची और होमगार्ड मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा सरकारी राशि की अवैध निकासी से संबंधित शिकायत के आलोक में गृह विभाग ने होमगार्ड डीजी से रिपोर्ट मांगी है. मामले में होमगार्ड के पूर्व डीजी बीबी प्रधान से प्रतिक्रिया प्राप्त कर विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि आगे […]

रांची : होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय रांची और होमगार्ड मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा सरकारी राशि की अवैध निकासी से संबंधित शिकायत के आलोक में गृह विभाग ने होमगार्ड डीजी से रिपोर्ट मांगी है.
मामले में होमगार्ड के पूर्व डीजी बीबी प्रधान से प्रतिक्रिया प्राप्त कर विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के राजीव कुमार ने मामले से संबंधित शिकायत विभाग और लोकायुक्त के पास की थी. शिकायत में कई बिंदुओं पर भ्रष्टाचार के आरोप अफसरों पर लगाये गये थे.
आरोप लगाया गया था होमगार्ड के जवानों से टाइटल बदलने के लिए प्रति जवान 10 हजार रुपये लिये गये हैं. यह भी कहा गया था कि रांची जिला के गृह रक्षकों के टाइटल में भिन्नता होने के कारण भत्ता भुगतान के लिए कार्यकारी जिला कमांडेंट द्वारा समिति का गठन किया गया था, लेकिन समिति गठन के पहले ही भत्ते की निकासी कर ली गयी. इसके अलावा भी शिकायतकर्ता की ओर से कई तरह के आरोप लगाये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >