राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं बुरुगुलीकेरा, नरसंहार की निंदा की

बुरुगुलीकेरा/सोनुआ : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव पहुंचीं और नरसंहार में मारे गये लोगों के परिवारों से मुलाकात की. राज्यपाल ने कहा, बुरुगुलीकेरा गांव में नरसंहार दिल दहला देनेवाली घटना है. इसकी जितनी भी निंदा की जाये, कम है. भेड़-बकरी की तरह लोगों को काटा गया. यहां के लोग भय […]

बुरुगुलीकेरा/सोनुआ : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव पहुंचीं और नरसंहार में मारे गये लोगों के परिवारों से मुलाकात की. राज्यपाल ने कहा, बुरुगुलीकेरा गांव में नरसंहार दिल दहला देनेवाली घटना है. इसकी जितनी भी निंदा की जाये, कम है.
भेड़-बकरी की तरह लोगों को काटा गया. यहां के लोग भय में है. इस दौरान नरसंहार से पीड़ित परिवारों ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से पत्थलगड़ी समर्थकों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की. उन्होंने बताया, पत्थलगड़ी समर्थकों ने घटना को अंजाम दिया था. सात लोगों की हत्या की धमकी मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >