रांची : आपसी सौहार्द्र बचाये रखें : मुकुंद

रांची : पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि आज समाज में अापसी सौहार्द्र के साथ-साथ समाज टूट रहा है. इसे बचाने की जरूरत है. आज जरूरत है, लोग आपसी मेल-जोल बढ़ायें. श्री नायक शनिवार को केंद्रीय पुस्तकालय में रांची विवि अंतर्गत स्नातकोत्तर जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग के तत्वावधान में नागपुरी लेखक प्रफुल्ल कुमार राय […]

रांची : पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि आज समाज में अापसी सौहार्द्र के साथ-साथ समाज टूट रहा है. इसे बचाने की जरूरत है. आज जरूरत है, लोग आपसी मेल-जोल बढ़ायें.
श्री नायक शनिवार को केंद्रीय पुस्तकालय में रांची विवि अंतर्गत स्नातकोत्तर जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग के तत्वावधान में नागपुरी लेखक प्रफुल्ल कुमार राय की जयंती के अवसर पर सम्मान व पुस्तक लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे. कार्यक्रम में महावीर नायक व धनेंद्र प्रवाही को प्रफुल्ल सम्मान से सम्मानित किया गया. श्री नायक ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों व संस्कृति पर चारों अोर से हमला हो रहा है. लोगों को गहन चिंतन कर जागरूक करने की आवश्यकता है. मौके पर पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने गांव छोड़ब नाहीं… जंगल छोड़ब नाहीं…. गीत गाया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने प्रफुल्ल कुमार राय की लेखन, समाज व भाषा के लिए आंदोलन, उनके साथ बिताये क्षण व जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग की स्थापना में उनके महत्वपूर्ण योगदान की चर्चा की. कार्यक्रम को क्षितिज कुमार राय, प्रमोद राय, धनेंद्र प्रवाही, महावीर नायक, पिछड़ा आयोग के सदस्य व सदान विकास मोरचा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने भी अपने-अपने विचार रखे. मौके पर पद्मश्री मुकुंद नायक व पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख को भी विभाग की तरफ से सम्मानित भी किया गया. राम कुमार द्वारा लिखित पुस्तक अधरतिया राग सम्राट गोविंद शरण लोहरा का लोकापर्ण किया गया. कार्यक्रम में प्रफुल्ल कुमार राय की जयंती को नागपुरी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >