सीएम हेमंत सोरेन ने विंध्याचल में की पूजा

मिर्जापुर : अपनी शादी के वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विंध्याचल में आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधिवत मां का दर्शन पूजन और आरती, हवन किया. लगभग एक घंटा तक मुख्यमंत्री विंध्याचल में रुके. इस दौरान सीएम ने मीडिया से बात तो की पर राजनीतिक बातों से […]

मिर्जापुर : अपनी शादी के वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विंध्याचल में आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधिवत मां का दर्शन पूजन और आरती, हवन किया.
लगभग एक घंटा तक मुख्यमंत्री विंध्याचल में रुके. इस दौरान सीएम ने मीडिया से बात तो की पर राजनीतिक बातों से बचते ही रहे. मीडिया से बात करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि पारिवारिक जीवन का कल एक सुखद दिन था, उसी क्रम में मां का आशीर्वाद लेने सपरिवार आया था. इसके पहले भी आता रहा हूं. मां से परिवार की कुशलता के साथ प्रदेश की कुशलता का आशीर्वाद मांगा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >