झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता को मैं अपना परिवार का ही सदस्य मानता हूं : हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दूसरों के दुख-दर्द को समझना और उसे दूर करने का प्रयत्न करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. एक उम्मीद और आस लेकर पहुंचे फरियादियों के प्रति सभी को संवेदना रखनी चाहिए. फरियाद लेकर पहुंचे लोगों के सुख-दुख सब हमारे हैं. सरकार गठन के बाद से ही मैं […]

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दूसरों के दुख-दर्द को समझना और उसे दूर करने का प्रयत्न करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. एक उम्मीद और आस लेकर पहुंचे फरियादियों के प्रति सभी को संवेदना रखनी चाहिए.
फरियाद लेकर पहुंचे लोगों के सुख-दुख सब हमारे हैं. सरकार गठन के बाद से ही मैं आम जनता के साथ लगातार मिल रहा हूं. इससे मुझे आम जनता के दर्द को करीब से जानने का मौका मिलता है. मेरा पूरा प्रयत्न है कि जो लोग यहां एक उम्मीद लेकर आते हैं, उनके दुख-दर्द का निस्तारण हो सके. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कांके रोड स्थित आवास में फरियाद लेकर आए लोगों से मिलने के क्रम में कही.
मुलाकात करने पहुंचे लोगों में युवक-युवतियां, महिलाएं, बुजुर्ग, सहित सभी वर्ग के लोग शामिल थे. मुख्यमंत्री ने मुलाकातियों को उनकी समस्याओं का जल्द निपटारा किये जाने का भरोसा दिया. कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबंधित अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान तत्काल करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >