चीन से रांची आयी छात्रा के कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी

रांची : चीन से रांची आयी कांके की छात्रा के कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. छात्रा के सैंपल को जांच के लिए पूर्ण स्थित राष्ट्रीय विषाणु संस्थान में भेजा गया था. जांच रिपोर्ट तीन दिन पहले रिम्स के माइक्रोबॉयोलॉजी द्वारा भेजा गया था. माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने बताया […]

रांची : चीन से रांची आयी कांके की छात्रा के कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. छात्रा के सैंपल को जांच के लिए पूर्ण स्थित राष्ट्रीय विषाणु संस्थान में भेजा गया था. जांच रिपोर्ट तीन दिन पहले रिम्स के माइक्रोबॉयोलॉजी द्वारा भेजा गया था.
माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने बताया कि दो सैंपल पुणे भेजे गये थे, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है. फिलहाल कोई सैंपल जांच के लिए पुणे नहीं भेजा गया है, क्याेंकि केंद्र सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि चीन के वुहान क्षेत्र से आने वाले लोगों की ही जांच करनी है, भले ही उनमें लक्षण नहीं मिले. चीन के अन्य क्षेत्र से आने वाले लोगों का सैंपल नहीं लेना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >