बड़गाई हत्याकांड : अभी भी अस्पताल में भर्ती है पत्नी व बच्चों की हत्या का आरोपी, आज कोर्ट में आवेदन देगी पुलिस

पत्नी व बच्चों की हत्या के बाद अब अपनी गलती पर पछता रहा ब्रजेश रांची : पत्नी, बेटी और बेटे की बेरहमी से हत्या करने के बाद अब ब्रजेश तिवारी को पछतावा हो रहा है. रविवार को रिम्स में इलाजरत ब्रजेश ने पूछताछ में पुलिस पदाधिकारियों से सिर्फ इतना ही कहा कि अपने किये पर […]

पत्नी व बच्चों की हत्या के बाद अब अपनी गलती पर पछता रहा ब्रजेश
रांची : पत्नी, बेटी और बेटे की बेरहमी से हत्या करने के बाद अब ब्रजेश तिवारी को पछतावा हो रहा है. रविवार को रिम्स में इलाजरत ब्रजेश ने पूछताछ में पुलिस पदाधिकारियों से सिर्फ इतना ही कहा कि अपने किये पर पछतावा हो रहा है. अब करें भी तो क्या करें. बेटी के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने के बाद दिमाग खराब हो गया था. क्या करें सर, गलती हो गयी. अब क्या करें, कुछ समझ में नहीं आ रहा है.
तिहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए रविवार को पुलिस पदाधिकारियों ने आरोपी ब्रजेश तिवारी से पूछताछ की थी. वह इन बातों के अलावा कुछ नहीं बता पाया. चूहा मारने की दवा व नींद की गोली खाने के कारण अभी वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाया है. ठीक होने पर दोबारा उसका बयान लिया जायेगा. चिकित्सकों द्वारा पूरी तरह ठीक होने की सूचना देने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा. इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
आज कोर्ट में आवेदन देगी पुलिस : जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए घटना के समय ब्रजेश ने जो कपड़े पहने थे, उन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया है.
इसके अलावा घटनास्थल से बरामद हथौड़ा, नींद की गोली, चूहा मारने की दवा और घटनास्थल पर बिखरे खून के नमूनों को जब्त कर लिया है. पुलिस ब्रजेश के कपड़े सहित बरामद अन्य सामान की एफएसएल से जांच कराने के लिए सोमवार को न्यायालय में आवेदन दे सकती है. न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी. साथ ही पुलिस ने ब्रजेश के अलावा उसकी मृत पत्नी, बेटी और बेटे का मोबाइल भी जांच के लिए जब्त कर लिया है. सोमवार को चारों मोबाइल नंबर का सीडीआर निकालने का प्रयास किया जायेगा. इसके बाद यह पूरी तरह से स्पष्ट हो पायेगा कि कौन किससे बात करता था. मामले में जिस युवक के नाम की जानकारी ब्रजेश ने पूछताछ में दी है, उसका मोबाइल नंबर सीडीआर में आने के बाद पुलिस उससे भी पूछताछ कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >