रांची : आदिवासी धर्म कोड को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा

रांची : जय आदिवासी केंद्रीय परिषद, आदिवासी छात्र मोर्चा, राष्ट्रीय आदिवासी इंडिजिनस धर्म समन्वय समिति व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उरांव से उनके आवास पर मुलाकात की और आदिवासी धर्म कोड व 2021 के जनगणना प्रपत्र में अलग कॉलम की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा़ मुलाकात के बाद जय आदिवासी केंद्रीय […]

रांची : जय आदिवासी केंद्रीय परिषद, आदिवासी छात्र मोर्चा, राष्ट्रीय आदिवासी इंडिजिनस धर्म समन्वय समिति व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उरांव से उनके आवास पर मुलाकात की और आदिवासी धर्म कोड व 2021 के जनगणना प्रपत्र में अलग कॉलम की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा़ मुलाकात के बाद जय आदिवासी केंद्रीय परिषद, महिला शाखा की अध्यक्ष निरंजना हेरेंज टोप्पो ने बताया कि आदिवासी धर्म कोड की मांग को लेकर 18 फरवरी को देश के विभिन्न राज्यों के आदिवासी दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना प्रदर्शन करेंगे़
जनगणना प्रपत्र में अलग कॉलम नहीं होने से आदिवासियों के सामने विकट समस्या हो जाती है़ महाधरना से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी इस विषय पर ज्ञापन पत्र दिया जायेगा़ उनसे इसकी अनुशंसा करते हुए केंद्र को भेजने की मांग भी की जायेगी, क्योंकि महागठबंधन के मेनिफेस्टो में धर्म कोड/धर्म कॉलम की घोषणा की गयी है़ प्रतिनिधिमंडल में अजय टोप्पो, हलधर चंदन पाहन, पारस लकड़ा, गीता लकड़ा, कैली तिर्की, संदीप टोप्पो, संदीप खलखो, डब्लू एक्का, मुन्ना टोप्पो, सुरेंद्र अजय कच्छप व अन्य शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >