रांची : प्रेस क्लब का चुनाव 27 को

रांची : रांची प्रेस क्लब की नयी कार्यकारिणी के लिए 27 जनवरी को मतदान होगा. यह निर्णय शुक्रवार को क्लब की वार्षिक आमसभा में लिया गया. आमसभा की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने की. महासचिव शंभुनाथ चौधरी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर आमसभा में सदस्यों ने ध्वनिमत से 27 जनवरी को सुबह आठ […]

रांची : रांची प्रेस क्लब की नयी कार्यकारिणी के लिए 27 जनवरी को मतदान होगा. यह निर्णय शुक्रवार को क्लब की वार्षिक आमसभा में लिया गया. आमसभा की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने की. महासचिव शंभुनाथ चौधरी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर आमसभा में सदस्यों ने ध्वनिमत से 27 जनवरी को सुबह आठ बजे से तीन बजे तक मतदान और उसके बाद उसी दिन मतगणना कराने पर सहमति दी.
आमसभा में क्लब के साधारण सदस्यों के लिए वार्षिक शुल्क एक हजार रुपये से घटाकर 250 रुपये करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया. इसके अलावा ऑडिटर की नियुक्ति को मंजूरी दी गयी. महासचिव ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की, जबकि कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने वार्षिक अकाउंट का विवरण प्रस्तुत किया. संयुक्त सचिव आनंद कुमार ने चुनाव में उतरे सभी प्रत्याशियों का परिचय कराया. धन्यवाद ज्ञापन चंचल भट्टाचार्य और संचालन आशिया नाजली ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >