रांची : वाणिज्य कर की रिक्तियों का राजस्व पर असर

रांची : वाणिज्यकर विभागों में अफसरों और बाबुओं की भारी कमी है. विभाग में कुल स्वीकृत पदों के आधे से भी कम कर्मी भी कार्यरत नहीं हैं. संयुक्त आयुक्त से लेकर सीटीओ तक के पद खाली हैं. कुल 379 पदों में से 161 खाली पड़े हुए हैं. अधिकारियों का कमी का सीधा असर राजस्व बहाली […]

रांची : वाणिज्यकर विभागों में अफसरों और बाबुओं की भारी कमी है. विभाग में कुल स्वीकृत पदों के आधे से भी कम कर्मी भी कार्यरत नहीं हैं. संयुक्त आयुक्त से लेकर सीटीओ तक के पद खाली हैं. कुल 379 पदों में से 161 खाली पड़े हुए हैं. अधिकारियों का कमी का सीधा असर राजस्व बहाली पर पड़ रहा है. 1979 के बाद से विभाग में क्लर्क की बहाली नहीं हुई है.
बिहार से विभाजन के होने के बाद झारखंड सरकार ने एक बार भी वाणिज्य कर विभाग में बहाली नहीं की. नतीजा, विभाग के ज्यादातर क्लर्क सेवानिवृत्त हो चुके हैं. जो बचे हैं, वह भी जल्द ही सेवानिवृत्त हो जायेंगे. फिलहाल, विभाग में सेवानिवृत्त कर्मियों को संविदा पर रख कर किसी तरह से काम चलाया जा रहा है. वाणिज्य कर के अंचलों में सामान्य कार्यों का निष्पादन भी मुश्किल से हो पा रहा है. अफसरों और कर्मचारियों के कमी के मद्देनजर झारखंड वित्त सेवा संघ ने ने अतिरिक्त पदों के सृजन की मांग की है.
पद स्वीकृत कार्यरत रिक्तियां
सं आयुक्त 02 01 01
जेसीसीटी 18 15 03
डीसीसीटी 44 43 01
एसीसीटी 78 45 33
सीटीओ 237 114 123
कुल 379 218 161

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >