रांची : भाजपा को सवाल उठाने का अधिकार नहीं : कांग्रेस

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि विधायक दल का नेता नहीं चुन पानेवाली भाजपा को दूसरे के घर में झांकने का अधिकार नहीं है. भाजपा को बताना चाहिए कि पांच वर्षों में अपनी पूरी मंत्रिमंडल का गठन क्यों नहीं कर पायी थी? मंत्रिपरिषद का एक बर्थ किस ब्लैकमेलिंग […]

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि विधायक दल का नेता नहीं चुन पानेवाली भाजपा को दूसरे के घर में झांकने का अधिकार नहीं है. भाजपा को बताना चाहिए कि पांच वर्षों में अपनी पूरी मंत्रिमंडल का गठन क्यों नहीं कर पायी थी? मंत्रिपरिषद का एक बर्थ किस ब्लैकमेलिंग और भय का आतंक था? श्री दुबे ने कहा कि यह गठबंधन की सरकार है.
मंत्रिमंडल का गठन शीघ्र हो जायेगा. झारखंड की परंपरा है कि हम शुभ कार्य खरमास के बाद करते हैं. खरमास समाप्त हुए अभी चार दिन ही बीते हैं. महागठबंधन की सरकार कोई भी काम जल्दबाजी में और बिना विचार करे नहीं करेगी. भाजपा को प्रदेश की जनता नकार चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >