बुढ़मू : खस्सी चोरी मामले में चार लोग गिरफ्तार

बुढ़मू : ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के कोराबार निवासी मोहरनाथ महतो के घर में शनिवार रात हुई खस्सी चोरी का उदभेदन करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एक आरोपी फरार है. मोहरनाथ के घर से चार खस्सी की चोरी हुई थी. पुलिस ने जांच के क्रम में पिठोरिया […]

बुढ़मू : ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के कोराबार निवासी मोहरनाथ महतो के घर में शनिवार रात हुई खस्सी चोरी का उदभेदन करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एक आरोपी फरार है. मोहरनाथ के घर से चार खस्सी की चोरी हुई थी. पुलिस ने जांच के क्रम में पिठोरिया थाना क्षेत्र के काटमकुली निवासी हब्बी अंसारी, प्रकाश मुंडा, जगलाल महतो और रमेश मुंडा को काटमकुली गांव से गिरफ्तार किया. वहीं तनवीर आलम फरार है. चोरी की खस्सी को पिठोरिया में बेचने की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. खस्सी चोरी में प्रयुक्त बोलेरो (जेएच01एच-5939) को भी जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >