रांची : एयरफोर्स में बहाली के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

रांची : भारतीय वायुसेना देश भर में 2021 के एयरमैन भर्ती के लिए पंजीकरण कर रही है़ पंजीकरण के लिए 20 जनवरी तक तिथि रखी गयी है़ ऑनलाइन परीक्षा 19 से 23 मार्च के बीच होगी. इसके लिए 10 प्लस टू में अंग्रेजी सहित 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है़ अभ्यर्थियों की […]

रांची : भारतीय वायुसेना देश भर में 2021 के एयरमैन भर्ती के लिए पंजीकरण कर रही है़ पंजीकरण के लिए 20 जनवरी तक तिथि रखी गयी है़ ऑनलाइन परीक्षा 19 से 23 मार्च के बीच होगी. इसके लिए 10 प्लस टू में अंग्रेजी सहित 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है़
अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 17 जून 2000 से 30 दिसंबर 2003 के बीच होनी चाहिए़ इच्छुक उम्मीद्वारों कोwww.airmenselection.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना है़ वहीं लिंक www.careerindianairforce.cdac.in पर भी उपलब्ध है़ किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-25694209 तथा 25699606 पर फोन कर केंद्रीय वायु सैनिक चयन बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं या casbiaf@cdac.in पर ई-मेल कर सकते है़ं
ऑनलाइन आवेदन भरने के दौरान सहायता के लिए उम्मीदवार टेलीफोन नंबर 020-25503105/ 25503106 पर संपर्क कर सकते है़ं यह जानकारी एयरफोर्स के अधिकारी रवि अहलावत ने दी़ उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड के काफी कम अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >