रांची : हाथियों ने घर ढाहे व फसल रौंदी

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है बेड़ो : प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों ने बुधवार की रात चरिमा व नगड़ी मुंडाटोली गांव में आशा मुंडा के कच्चे मकान को ध्वस्त किया. वहीं चरिमा गांव में एतवा धान के खलिहान में रखे धान खा गये. जुरा खेस व कुजा लकड़ा के गेहूं […]

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है
बेड़ो : प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों ने बुधवार की रात चरिमा व नगड़ी मुंडाटोली गांव में आशा मुंडा के कच्चे मकान को ध्वस्त किया. वहीं चरिमा गांव में एतवा धान के खलिहान में रखे धान खा गये. जुरा खेस व कुजा लकड़ा के गेहूं के फसल को खाया और रौंद दिया.
साथ ही प्राथमिक विद्यालय के रसोई के दरवाजे को तोड़ दी. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं. पीड़ितों ने मामले की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की है.विभाग से हाथियों को भगाने की मांग की है. घटना की सूचना पर मुखिया बुधराम बाड़ा व उपमुखिया पंकज कुजूर सुबह गांव पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया. प्रभावित लोगों को वन विभाग से नुकसान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >