रांची : दिन के 11 बजे तक बीडीओ, सीओ सहित कई अधिकारी नदारद

कांके : कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय का गुरुवार को जिप सदस्य मोजिबुल अंसारी ने पूर्वाह्न 11 बजे निरीक्षण किया. निरीक्षण में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल, सीओ अनिल कुमार, सीआइ जगदीश उरांव, राजस्व कर्मचारी, अमीन, सीडीपीओ, पशु चिकित्सक, सहित अन्य कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिले. हालांकि सबका कार्यालय खुला था. लेकिन कोई भी बड़ा बाबू, […]

कांके : कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय का गुरुवार को जिप सदस्य मोजिबुल अंसारी ने पूर्वाह्न 11 बजे निरीक्षण किया. निरीक्षण में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल, सीओ अनिल कुमार, सीआइ जगदीश उरांव, राजस्व कर्मचारी, अमीन, सीडीपीओ, पशु चिकित्सक, सहित अन्य कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिले. हालांकि सबका कार्यालय खुला था. लेकिन कोई भी बड़ा बाबू, कर्मचारी, अधिकारी बैठा हुआ नहीं था.
श्री अंसारी ने नाराजगी जताते हुए 11.20 बजे डीडीसी रांची को फोन कर इस बाबत जानकारी दी. जिप सदस्य ने कई अधिकारियों को फोन पर कार्यालय नहीं आने का कारण पूछा. सभी ने गोल-मटोल जवाब दिया. उन्होंने सभी को कार्य संस्कृति में सुधार लाने और दूरदराज से आनेवाले ग्रामीणों का कार्य सही समय पर करने की सलाह दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >