सोहराय व मकर संक्रांति पर 13 व 15 को सरकारी छुट्टी

रांची : राज्य सरकार ने 13 जनवरी को सोहराय व 15 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी की घोषणा की है. इस तरह सचिवालय में 11 जनवरी से 13 जनवरी तक लगातार छुट्टी रहेगी. बीच में एक दिन 14 जनवरी को कार्यालय खुले रहेंगे. फिर 15 जनवरी को छुट्टी रहेगी. कई कर्मियों ने 14 जनवरी […]

रांची : राज्य सरकार ने 13 जनवरी को सोहराय व 15 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी की घोषणा की है. इस तरह सचिवालय में 11 जनवरी से 13 जनवरी तक लगातार छुट्टी रहेगी. बीच में एक दिन 14 जनवरी को कार्यालय खुले रहेंगे.

फिर 15 जनवरी को छुट्टी रहेगी. कई कर्मियों ने 14 जनवरी को एक दिन की छुट्टी ले रखी है. ऐसे में सचिवालय व उससे जुड़े कर्मियों को एक दिन 14 जनवरी का अवकाश लेने पर पांच दिनों 11 से लेकर 15 जनवरी तक की छुट्टी मिल रही है.
छुट्टी के बाद 16 जनवरी गुरुवार से सचिवालय खुला रहेगा. इस दिन ही कामकाज सामान्य होगा. सचिवालय व उससे जुड़े कार्यालयों के अलावा जिलों, प्रखंडों के कार्यालय शनिवार 11 जनवरी को खुले रहे. इन कार्यालयों में रविवार 12 जनवरी व 13 जनवरी को अवकाश रहेगा. 14 को खुले रहने के बाद फिर 15 को छुट्टी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >