जेएसएससी के अध्यक्ष रतन कुमार ने दिया इस्तीफा

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अध्यक्ष रतन कुमार ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है. उनका त्याग पत्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है. श्री कुमार ने स्वास्थ्य कारणों से त्याग पत्र दिया है. श्री कुमार का कार्यकाल मार्च 2021 तक था. उनके त्याग पत्र दे देेने के कारण एक […]

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अध्यक्ष रतन कुमार ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है. उनका त्याग पत्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है. श्री कुमार ने स्वास्थ्य कारणों से त्याग पत्र दिया है. श्री कुमार का कार्यकाल मार्च 2021 तक था. उनके त्याग पत्र दे देेने के कारण एक जनवरी से आयोग का अध्यक्ष पद रिक्त हो गया है. एक सदस्य का भी पद रिक्त है. पद रिक्त रहने के कारण आयोग निर्णय लेने में असमर्थ हो गया है. फिलहाल एकमात्र सदस्य सुरेंद्र कुमार रूटीन प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं.

कार्मिक विभाग की अोर से अब तक आयोग के अध्यक्ष का प्रभार लेने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त आइएस अधिकारी रतन कुमार को मार्च 2016 में आयोग का अध्यक्ष बनाया था. आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल पांच साल का होता है. अब श्री कुमार के त्याग पत्र के बाद आयोग के अध्यक्ष व एक सदस्य के रिक्त पदों पर सरकार को नियुक्ति करनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >