मरा कबूतर खानेवाली महिला रिनपास में भर्ती

रांची : रिम्स में मरा हुआ कबूतर खाकर भूख मिटानेवाली मानसिक रूप से बीमार बेसहारा महिला को गुरुवार को कांके स्थित रिनपास में भर्ती कराया गया. रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की अोर महिला को रिनपास ले जाकर भर्ती कराने की आवश्यक प्रक्रिया पूरी करायी गयी. उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर में प्रकाशित खबर […]

रांची : रिम्स में मरा हुआ कबूतर खाकर भूख मिटानेवाली मानसिक रूप से बीमार बेसहारा महिला को गुरुवार को कांके स्थित रिनपास में भर्ती कराया गया. रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की अोर महिला को रिनपास ले जाकर भर्ती कराने की आवश्यक प्रक्रिया पूरी करायी गयी. उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर में प्रकाशित खबर पर हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने संज्ञान लिया.

उन्होंने मरीज को हर संभव विधिक सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया. उसके बाद न्यायायुक्त सह डालसा के अध्यक्ष नवनीत कुमार ने सदस्य सचिव अभिषेक कुमार को टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके बाद टीम गठित की गयी. सदस्यों को रिम्स से बेसहारा महिला को रेस्क्यू कर बेहतर इलाज के लिए रिनपास भेजने का निर्देश दिया.
डालसा टीम में शामिल पैनल अधिवक्ता अर्चना साबू, पीएलवी अनिता देवी, राजेंद्र महतो रिम्स पहुंचे. वहां से महिला को ले जाकर इलाज के लिए रिनपास में भर्ती कराया. उल्लेखनीय है कि आठ जनवरी को रिम्स में उक्त भूखी महिला द्वारा भूख मिटाने के लिए मरा हुआ कबूतर खा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >