Ranchi : डीडीसी ने सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट, लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

रांची : राजधानी रांची के उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने सभी विभागों से कहा है कि वे अपनी कार्यों की रिपोर्ट दें. साथ ही सभी लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का भी उन्होंने निर्देश दिया. उपविकास आयुक्त ने विकास भवन सभागार में सभी कार्यकारी एजेंसियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में बुधवार […]

रांची : राजधानी रांची के उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने सभी विभागों से कहा है कि वे अपनी कार्यों की रिपोर्ट दें. साथ ही सभी लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का भी उन्होंने निर्देश दिया. उपविकास आयुक्त ने विकास भवन सभागार में सभी कार्यकारी एजेंसियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में बुधवार को ये निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सभी विभाग हर 10 दिन में अपने फंड के आवंटन और वर्तमान कार्य रिपोर्ट दें.

डीडीसी ने सिविल सर्जन कार्यालय, जिला समाज कल्याण, एनआरइपी-1 एवं 2, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि एवं मत्स्य विभाग को विकास कार्य के लिए पूर्व में आवंटित सभी निधियों को खर्च करने का निर्देश दिया. समुदायिक भवन, मैरिज हाॅल, अधूरे सड़क निर्माण, पेवर ब्लॉक, आंगनबाड़ी, मॉडल सीएचसी कार्य, स्थापित की जाने वाली स्मार्ट क्लासेस के कार्य को समय पर पूरा करने के लिए भी कहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >