रांची : संजीवनी बिल्डकॉन के निदेशक सहित दो के खिलाफ आरोप तय

रांची : जमीन व फ्लैट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में संजीवनी बिल्डकॉन के निदेशक श्याम किशोर गुप्ता और नगड़ी अंचल के तत्कालीन सीओ प्रदीप राफेल खलखो के खिलाफ सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एके मिश्रा की अदालत में चार्जशीट दाखिल की गयी़ मंगलवार को धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने को […]

रांची : जमीन व फ्लैट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में संजीवनी बिल्डकॉन के निदेशक श्याम किशोर गुप्ता और नगड़ी अंचल के तत्कालीन सीओ प्रदीप राफेल खलखो के खिलाफ सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एके मिश्रा की अदालत में चार्जशीट दाखिल की गयी़ मंगलवार को धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने को लेकर आरोप गठन किया गया़ ठगी के शिकार उमा शंकर श्रीवास्तव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी़
गौरतलब है कि इस केस में संजीवनी बिल्डकॉन के मुख्य निदेशक जेडी नंदी, उसकी पत्नी अनामिका नंदी, सीआइ राजीव रंजन, तत्कालीन रजिस्ट्रार सहदेव मेहरा, अरविंद कुमार सिंह उर्फ पप्पू, श्याम सुंदर कुमार राय, संजीवनी बिल्डकॉन के सीओ कृष्ण कुमार को आरोपी बनाया गया है़ अन्य आठ आरोपियों पर सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तिथि तय की गयी है़
धोखाधड़ी में जेडी नंदी के साथ उसकी दोनों पत्नी सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ कई मामले में सुनवाई चल रही है़ गौरतलब है कि मामला प्रकाश में आते ही जेडी नंदी देश से फरार हो गया था.
राजीव रंजन की अग्रिम याचिका खारिज : सुनवाई के दौरान तत्कालीन सीआइ राजीव रंजन की ओर से सीबीआइ की विशेष अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल गयी थी, जिसे अदालत ने यह कहकर खारिज कर दिया कि वे भी धोखाधड़ी के जिम्मेवार है़ं
2012 में हुआ था ठगी का खुलासा : सबसे पहले 2012 में संजीवनी बिल्डकॉन द्वारा की गयी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ था़ खुलासा होते ही ठगी के शिकार दर्जनों लोग सामने आये़ रांची के विभिन्न थानों में जेडी नंदी एवं उसकी दोनों पत्नी अनामिका एवं अनिता नंदी सहित कंपनी के वरीय अधिकारियों के खिलाफ करीब 33 प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए 2014 में सीबीआइ को सभी केस सौंप दिये गये थे. इस मामले में इडी भी जांच कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >