रांची :रेप के आरोपी को खोजने के लिए टीम का किया गया गठन

रांची : नाबालिग छात्रा से रेप करनेवाले आरोपी गोलू की तलाश में रविवार को पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन पता नहीं चला. पुलिस को आशंका है कि वहअपने रिश्तेदार के घर छिपा होगा. इसलिए उसके रिश्तेदारों के नाम और पते की जानकारी ली जा रही है. इसके साथ ही आरोपी को सरेंडर कराने के लिए […]

रांची : नाबालिग छात्रा से रेप करनेवाले आरोपी गोलू की तलाश में रविवार को पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन पता नहीं चला. पुलिस को आशंका है कि वहअपने रिश्तेदार के घर छिपा होगा. इसलिए उसके रिश्तेदारों के नाम और पते की जानकारी ली जा रही है. इसके साथ ही आरोपी को सरेंडर कराने के लिए परिजनों पर दबाव बढ़ाया गया है.
जिसके बाद उसके पिता ने सोमवार तक उसे उपस्थित कराने का आश्वासन दिया है.इधर, सिटी एसपी ने भी आरोपी की तलाश में छापेमारी और जांच के लिए हटिया एएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की है. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात नाबालिग से रेप की घटना को लेकर जगन्नाथपुर थाना में केस दर्ज हुआ था. आरोपी नाबालिग को घर छोड़ने के नाम पर पहले एक फ्लैट में ले गया. इसके बाद उसने रेप की घटना को अंजाम दिया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >