रांची : राजधानी के चौक-चौराहों से 50 मीटर दूर ऑटो खड़ा करने के ट्रैफिक एसपी के आदेश को ऑटोवाले ठेंगा दिखा रहे है़ं गौरतलब है कि पांच दिन पहले ट्रैफिक एसपी ने आदेश जारी किया था कि चौक के 50 मीटर के दायरे में ऑटो खड़ा करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करें और बिना परमिट व अवैध रूप से चलनेवाले ऑटो के खिलाफ अभियान चलाये़ं इसके साथ ही किसी भी ऑटो व भाड़े वाले वाहन को चौक पर सवारी उतारने या चढ़ाने नहीं दे़ं लेकिन आदेश की अनदेखी कर ऑटो चालकों ने साबित कर दिया है कि प्रशासन कुछ भी कर लें, लेकिन उनकी मनमानी तो जारी रहेगी.
कांटाटोली चौक के चारों ओर रोजाना लगता है जाम
कांटाटोली चौक के चारों ओर ऑटो चालक बेतरतीब तरीके से गाड़ी खड़ी कर रहे है़ं खास कर बहू बाजार जानेवाले चालक मनमानी करते हुए सवारी बैठाते है़ं यही हाल डंगरा टोली चौक और नामकुम की ओर जानेवाले ऑटो का है़ जबकि नामकुम की ओर जानेवाली सड़क पर जहां ऑटो लगते हैं उससे थोड़ा पहले ट्रैफिक पुलिस का पोस्ट भी है़ इतना ही नहीं कांटाटोली चौक पर सिटी बसें भी खड़ी की जाती है़ं
इस कारण भी कांटाटोली चौक पर हमेशा जाम लगता है़ ऐसी ही स्थिति लालपुर चौक, सेंटेविटा अस्पताल के सामने की है़ सेंटेविटा के सामने ऑटो लगाने से हर वक्त जाम लगा रहता है़ कचहरी चौक के समीप इ-रिक्शा लगे रहते है़ं जेल चौक के पास भी वही स्थिति है़ जेल चौक के पास ऑटो खड़ा कर चालक सवारी बैठाते रहते हैं, जिसके कारण वहां जाम की स्थिति बनी रहती है़ जबकि इन सभी जगहाें पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी रहती है़
