रांची : मोहल्ला साफ है या नहीं, रिपोर्ट देंगे वार्ड पदाधिकारी

रांची : शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रांची नगर निगम हर वार्ड में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करेगा. ये पदाधिकारी सप्ताह में एक दिन किसी भी वार्ड के दो मोहल्ले का निरीक्षण करेंगे. फिर इससे संबंधित रिपोर्ट निगम के वरीय पदाधिकारियों को देंगे. इस रिपोर्ट के आधार पर ही वार्डों के सुपरवाइजरों […]

रांची : शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रांची नगर निगम हर वार्ड में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करेगा. ये पदाधिकारी सप्ताह में एक दिन किसी भी वार्ड के दो मोहल्ले का निरीक्षण करेंगे.
फिर इससे संबंधित रिपोर्ट निगम के वरीय पदाधिकारियों को देंगे. इस रिपोर्ट के आधार पर ही वार्डों के सुपरवाइजरों के काम की निगरानी की जायेगी और इसके आधार पर सुपरवाइजरों पर कार्रवाई की जायेगी. सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शनिवार को निगम में उप नगर आयुक्त शंकर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में उप नगर आयुक्त ने सप्ताह में एक बार सभी नालियों की सफाई कराने का निर्देश वार्ड सुपरवाइजरों को दिया. ऐसा नहीं करने वाले सुपरवाइजर पर निगम कार्रवाई करेगा.
शहरवासी करें सहयोग : उप नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग करें, ताकि देश के 4000 शहरों के बीच हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में रांची शहर को अच्छी रैंकिंग मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >