रांची : अफीम के साथ तीन युवक गिरफ्तार

रांची : धुर्वा पुलिस ने दो किलो 300 ग्राम अफीम के साथ दुलार मुंडा, पौलुस हस्सा और संजय नाग को शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. साथ ही उनकी कार जब्त कर ली है. तीनों आरोपी खूंटी जिला के मारंगहादा के रहनेवाले हैं. पुलिस के अनुसार कार संजय नाग […]

रांची : धुर्वा पुलिस ने दो किलो 300 ग्राम अफीम के साथ दुलार मुंडा, पौलुस हस्सा और संजय नाग को शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. साथ ही उनकी कार जब्त कर ली है. तीनों आरोपी खूंटी जिला के मारंगहादा के रहनेवाले हैं.
पुलिस के अनुसार कार संजय नाग की है. वह गाड़ी चलाने का काम करता है. आरोपियों ने बताया है कि वे खूंटी से अफीम लेकर बिहार जा रहे थे. पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के कार से आने की सूचना मिली थी. तीनों धुर्वा गोल चक्कर होते हुए बिहार जानेवाले थे. जैसे ही वे धुर्वा चौक के पास पहुंचे, पुलिस ने कार चेकिंग के लिए रोकने को कहा, तो भागने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार की तलाशी ली और तीनों पकड़े गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >