रांची : पांच असामाजिक तत्वों पर सीसीए लगेगा

रांची : हाइकोर्ट सीसीए एडवाइजरी बोर्ड ने शनिवार को सरकार के सात प्रस्तावों पर सुनवाई की. पांच प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया गया, जबकि सीसीए लगाने संबंधी दो प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया. बोर्ड के अध्यक्ष जस्टिस अनंत बिजय सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की. सदस्य के रूप में रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ व […]

रांची : हाइकोर्ट सीसीए एडवाइजरी बोर्ड ने शनिवार को सरकार के सात प्रस्तावों पर सुनवाई की. पांच प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया गया, जबकि सीसीए लगाने संबंधी दो प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया. बोर्ड के अध्यक्ष जस्टिस अनंत बिजय सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की. सदस्य के रूप में रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ व रांची के प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार उपस्थित थे. सुनवाई के दाैरान संबंधित जिलों के उपायुक्त व एसपी ने अपने प्रस्ताव के समर्थन में पक्ष रखा.
धनबाद के दीपक भुईंया, सरायकेला-खरसावां के मनसा राम महतो, सुबराज महतो उर्फ शोभराज महतो उर्फ सूरज महतो व भुवन तांती तथा रांची के विद्याभूषण सिंह के खिलाफ एडवाइजरी बोर्ड ने सीसीए प्रस्ताव को कंफर्म कर दिया. वहीं धनबाद के गणेश पासवान व रांची के हरीश अंसारी के खिलाफ जिला प्रशासन के सीसीए प्रस्ताव को सुनवाई के बाद एडवाइजरी बोर्ड ने खारिज कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >