रांची : यूनियन ने हड़ताल करने का नोटिस दिया

रांची : कोल माइंस वर्कर्स यूनियन ने सीसीएल के सीएमडी को हड़ताल करने का नोटिस दिया है. मालूम हो कि आठ जनवरी को कई मजदूर संगठनों ने हड़ताल करने की घोषणा की है. यूनियन के केंद्रीय सदस्य डॉ आशीष कुमार के अनुसार आठ जनवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद बुलाया है. इसमें यूनियन […]

रांची : कोल माइंस वर्कर्स यूनियन ने सीसीएल के सीएमडी को हड़ताल करने का नोटिस दिया है. मालूम हो कि आठ जनवरी को कई मजदूर संगठनों ने हड़ताल करने की घोषणा की है. यूनियन के केंद्रीय सदस्य डॉ आशीष कुमार के अनुसार आठ जनवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद बुलाया है. इसमें यूनियन शामिल रहेगी. यूनियन एक्टू से संबद्ध है. सीसीएल के साथ-साथ बीसीसीएल, इसीएल और कोल इंडिया में भी एक्टू से जुड़े सदस्य हड़ताल पर रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >