उग्रवादी संगठन के नाम पर करते थे लूटपाट
अनगड़ा : पुलिस ने उग्रवादी संगठन के नाम पर लूटपाट की घटना को अंजाम देनेवाले गिरोह का खुलासा करते हुए सभी पांच सदस्यों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है. सभी नाबालिग हैं. इनके पास से लूट की दो बैटरी, एक मोबाइल, रिंच बॉक्स आदि बरामद हुआ है.
आरोप है कि इस गिरोह ने 19 दिसंबर की देर रात बुकी ब्लौरा के पास गेल कंपनी के साइट पर धावा बोलकर लूटपाट की थी. गेल कंपनी गैस पाइपलाइन बिछाने का काम कर रही है. लुटेरों ने पोकलेन मशीन का शीशा तोड़कर उसमें से दो बैटरी भी लूट ली थी. सुरक्षकर्मी बंधना उरांव व धनेश्वर उरांव (दोनों ब्लौरा निवासी) से मोबाइल छीन लिया था. पोकलेन में रखी रिंच बॉक्स चोरी कर ली थी.
इस मामले में कंपनी के मैनेजर शहरयार खान के बयान पर अनगड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया था. छापेमारी अभियान का नेतृत्व थानेदार अनिल कुमार तिवारी कर रहे थे. टीम में एसआइ सराेज प्रसाद मेहता, एसआइ रितेश लकड़ा, राहुल कुमार, रामपति दास सहित अन्य शामिल थे.
