रांची : आठ विस क्षेत्रों के लिए पुल स्वीकृत नहीं

रांची : वित्तीय वर्ष 2019-20 में अाठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए पुल योजना स्वीकृत नहीं हो सकी. अब अगले वित्तीय वर्ष में पुल योजना की स्वीकृति हो सकेगी. हालांकि विभाग नये विधायकों की अनुशंसा का इंतजार करेगा. अधिकारियों ने बताया कि नये विधायकों की अनुशंसा प्राप्त हो जायेगी, तो विभागीय मंत्री से इस पर परामर्श […]

रांची : वित्तीय वर्ष 2019-20 में अाठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए पुल योजना स्वीकृत नहीं हो सकी. अब अगले वित्तीय वर्ष में पुल योजना की स्वीकृति हो सकेगी. हालांकि विभाग नये विधायकों की अनुशंसा का इंतजार करेगा. अधिकारियों ने बताया कि नये विधायकों की अनुशंसा प्राप्त हो जायेगी, तो विभागीय मंत्री से इस पर परामर्श किया जायेगा. अगर मंत्री की सहमति होगी, तो इस वर्ष योजना स्वीकृति करा कर काम शुरू कराने का प्रयास किया जायेगा.
विधायक राम कुमार पाहन, साधु चरण महतो, विकास मुंडा, स्टीफन मरांडी, नवीन जायसवाल, जेपी वर्मा, पौलूस सुरीन व प्रकाश राम के क्षेत्रों के लिए पुल योजना स्वीकृति नहीं हो सकी थी. इन विधायकों में से नवीन जायसवाल, स्टीफन मरांडी व विकास मुंडा इस बार जीते हैं. शेष विधायक हार गये हैं. ऐसे में जहां से विधायकों की हार हुई है, वहां नये विधायकों की अनुशंसा ली जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >