Ranchi : पुलिस को चकमा देकर सदर अस्पताल से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. कैदी उस वक्त फरार हुआ, जब गोंदा थाना की पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लायी थी. कैदी का नाम फैजान है. गोंदा थाना की पुलिस ने उसे एक जनवरी, 2020 को गिरफ्तार किया था. गोंदा के […]

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. कैदी उस वक्त फरार हुआ, जब गोंदा थाना की पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लायी थी. कैदी का नाम फैजान है. गोंदा थाना की पुलिस ने उसे एक जनवरी, 2020 को गिरफ्तार किया था. गोंदा के थाना प्रभारी ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देने से इन्कार कर दिया. संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि वह फैजान को फिर से पकड़ने के लिए फील्ड में निकले हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >