रांची :बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की गयी, 621 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

रांची : झारखंड ऊर्जा विकास निगम द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाये गये सघन छापेमारी अभियान में राज्यभर में 2768 परिसर में छापेमारी की गयी. इसमें 621 परिसर में बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया. इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर 129.51 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है. अभियान में रांची में 50, गुमला में […]

रांची : झारखंड ऊर्जा विकास निगम द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाये गये सघन छापेमारी अभियान में राज्यभर में 2768 परिसर में छापेमारी की गयी. इसमें 621 परिसर में बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया. इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर 129.51 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है. अभियान में रांची में 50, गुमला में 43, जमशेदपुर में 56, चाईबासा में 20, धनबाद में 81, चास में 59, डालटेनगंज में 49, गढ़वा में 09, दुमका में 25, देवघर में 79, साहेबगंज में 20, हजारीबाग में 39, रामगढ़ में 26, कोडरमा में 12 और गिरिडीह में 53 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >