रातू : बाइक को बचाने के क्रम में बोलेरो पलटा, चालक की मौत

रातू : थाना क्षेत्र के फन कैसल पार्क के समीप एनएच-75 पर मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो नाली से टकरा कर पलट गया. इस घटना में बोलेरो (जेएच02एएम- 6496) का चालक सड़क पर गिर नाली से टकरा गया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी अौर […]

रातू : थाना क्षेत्र के फन कैसल पार्क के समीप एनएच-75 पर मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो नाली से टकरा कर पलट गया.
इस घटना में बोलेरो (जेएच02एएम- 6496) का चालक सड़क पर गिर नाली से टकरा गया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी अौर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं बाइक (जेएच01बीएन-8068) सवार संडे मार्केट निवासी मनीष रंजन उर्फ सन्नी को गंभीर चोटें आयी. जिसे पीसीआर 29 ने इलाज के लिए रिम्स भेजा. मनीष ने हेलमेट पहन रखी थी. घटना के बाद बोलेरो पर सवार दो अन्य लोग फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >