रांची : नये विधानसभा भवन में शॉट सर्किट से आग लगने के संकेत

रांची : नगड़ी थाना क्षेत्र के कुटे में बने विधानसभा के नये भवन के वेस्ट हॉल में चार दिसंबर की रात आग लगने की घटना में एफएसएल ने आरंभिक रिपोर्ट पुलिस को दे दी है. एफएसएल ने यह रिपोर्ट घटना स्थल पर जलने के बाद बचे अवशेष को जांच के लिए जब्त करने के बाद […]

रांची : नगड़ी थाना क्षेत्र के कुटे में बने विधानसभा के नये भवन के वेस्ट हॉल में चार दिसंबर की रात आग लगने की घटना में एफएसएल ने आरंभिक रिपोर्ट पुलिस को दे दी है. एफएसएल ने यह रिपोर्ट घटना स्थल पर जलने के बाद बचे अवशेष को जांच के लिए जब्त करने के बाद तैयार की है. आग लगने के पीछे शॉट सर्किट होने के संकेत मिले हैं. हालांकि अभी मामले में फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है, जो रासायनिक जांच के आधार पर की जानी है. इस रिपोर्ट को हासिल करने के लिए मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने एफएसएल के अधिकारियों से संपर्क भी किया है.
पुलिस के अनुसार केमिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद घटना की मूल वजह पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी. उल्लेखनीय है कि आग लगने से वेस्ट हॉल के फर्नीचर, सीलिंग सहित अन्य सामन जल गये थे. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों के सहयोग पर आग पर काबू पाया गया था. यह घटना नये भवन के हैंडओवर होने से पांच दिन पहले हुई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया था. जिसके बाद पुलिस ने एफएसएल के सहयोग से जांच शुरू की थी. एफएसएल ने जले हुए कई नमूने जब्त किये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >