आकाश में छाये बादल, चढ़ा तापमान, 25 को हो सकती है बारिश

रांची : आकाश में बादल छाये हुए हैं. इससे रूक-रूक कर धूप के दर्शन हो रहे हैं. इधर, आकाश में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान चढ़ गया है. राजधानी सहित करीब-करीब पूरे राज्य का न्यूनतम तापमान फिर 10 डिग्री सेसि से ऊपर हो गया है. रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री […]

रांची : आकाश में बादल छाये हुए हैं. इससे रूक-रूक कर धूप के दर्शन हो रहे हैं. इधर, आकाश में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान चढ़ गया है. राजधानी सहित करीब-करीब पूरे राज्य का न्यूनतम तापमान फिर 10 डिग्री सेसि से ऊपर हो गया है. रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया. अधिकतम तापमान 24 से लेकर 26 डिग्री सेसि रह गया है.

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि अगले एक-दो दिनों तक आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. 25 दिसंबर को कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. राज्य के मध्य, उत्तरी-पूर्वी और दक्षिणी भागों के कुछ हिस्सा में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस कारण रात के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेसि तक की वृद्धि हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >