ठंड से थोड़ी राहत, कांके का पारा 3.3 डिग्री, 24 दिसंबर को छाये रहेंगे बादल

रांची : राजधानी के लोगों को शनिवार को ठंड से थोड़ी राहत मिली. राजधानी के शहरी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस चढ़ा. अधिकतम तापमान भी थोड़ा चढ़ा. इधर, बीएयू स्थित मौसम विभाग ने कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. वहीं राजधानी के शहरी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान शनिवार को […]

रांची : राजधानी के लोगों को शनिवार को ठंड से थोड़ी राहत मिली. राजधानी के शहरी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस चढ़ा. अधिकतम तापमान भी थोड़ा चढ़ा. इधर, बीएयू स्थित मौसम विभाग ने कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया.
वहीं राजधानी के शहरी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान शनिवार को 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा. विभाग ने 23 दिसंबर तक कई जिलों में शीतलहर चलने के संकेत दिये हैं. एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग ने 24 दिसंबर को आकाश में आंशिक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश हाने का पूर्वानुमान किया है.
राजधानी का न्यूनतम तापमान शनिवार को 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
मौसम विभाग ने 23 जनवरी तक कई जिलों में शीतलहर चलने के संकेत दिये हैं
24 दिसंबर को आंशिक बादल छाये रहेंगे, कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश
मैक्लुस्कीगंज का पारा दो डिग्री सेल्सियस
20 दिसंबर को मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मैक्लुस्कीगंज के गार्डेन गेस्ट हाउस में लगे तापमान मापक यंत्र ने 21 दिसंबर की सुबह करीब पांच बजे यहां का न्यूनतम तापमान दो डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. धूप खिलने व कोहरे का असर कम होने पर बाजार, पिकनिक स्थलों व गेस्ट हाउस में रौनक देखी गयी. दिन भर मौसम खुशनुमा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >