रांची : कल से दो दिन बंद रहेगा पंडरा बाजार, पर आलू-प्याज मंडी रविवार को खुली रहेगी

रांची : पंडरा बाजार समिति में शनिवार को सामान्य रूप से व्यापार होगा. वहीं रविवार और सोमवार को व्यापार बंद रहेगा. सामान्य दिनों में रविवार को मंडी बंद रहती है, जबकि सोमवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी. इस कारण व्यापार बंद रहेगा. वहीं आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ व मजदूर यूनियन की सहमति से रविवार […]

रांची : पंडरा बाजार समिति में शनिवार को सामान्य रूप से व्यापार होगा. वहीं रविवार और सोमवार को व्यापार बंद रहेगा. सामान्य दिनों में रविवार को मंडी बंद रहती है, जबकि सोमवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी.
इस कारण व्यापार बंद रहेगा. वहीं आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ व मजदूर यूनियन की सहमति से रविवार को पंडरा बाजार समिति स्थित आलू-प्याज मंडी को रविवार को खुला रखने का निर्णय लिया गया. संघ के रामलखन साहू एवं मदन साहू ने कहा कि 23 दिसंबर यानी सोमवार को विस चुनाव के मतगणना कार्यों के कारण बाजार प्रांगण में व्यापार बंद रहेगा. आलू-प्याज खराब हो जाने वाले सामान हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए रविवार को आलू-प्याज मंडी को खुला रखने का निर्णय लिया गया.
रांची : कृषि बाजार समिति धनबाद में एक सप्ताह से व्यापार प्रभावित
रांची : कृषि बाजार समिति धनबाद को मतगणना केंद्र बनाने और उसे पूरी तरह सील करने से धनबाद के व्यापारियों को परेशानी हो रही है. इसको लेकर झारखंड चेंबर ने राज्य निर्वाचन अधिकारी से पुन: हस्तक्षेप का आग्रह किया है.
चेंबर महासचिव धीरज तनेजा ने शुक्रवार को धनबाद के व्यापारियों से बात की और निर्वाचन अधिकारी से कहा कि मतगणना कार्यों को लेकर पिछले एक सप्ताह से व्यापार बाधित है. बाजार बंद करके व्यापारियों और खाद्य सामग्री लदे ट्रकों को प्रशासन अंदर नहीं जाने दे रहा है. ऐसे में कृषि बाजार के बाहर निरंकारी चौक और बरवड्डा जीटी रोड (धनबाद) पर पिछले सात दिनों से माल लदे कई ट्रक खड़े हैं. इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >