रांची : स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर बैठक

रांची : मतगणना, पंडरा में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में होने वाले विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए एसएसपी अनीश गुप्ता ने अपने कार्यालय में बैठक की. एसएसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे जवानों पर निगरानी रखने के लिए कोतवाली डीएसपी को टास्क दिया है. साथ ही मतगणना के […]

रांची : मतगणना, पंडरा में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में होने वाले विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए एसएसपी अनीश गुप्ता ने अपने कार्यालय में बैठक की. एसएसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे जवानों पर निगरानी रखने के लिए कोतवाली डीएसपी को टास्क दिया है.
साथ ही मतगणना के दिन होनेवाली भीड़-भाड़ को देखते यातायात के सुगम संचालन की जिम्मेदारी ट्रैफिक एसपी व डीएसपी को दी गयी है. इसके अलावा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध करनेवालों पर नजर रखते हुए पहले समझाने, उसके बाद सख्ती से निबटने का निर्देश दिया गया. बैठक में सिटी एसपी सौरभ, ग्रामीण ऋषभ कुमार झा, ट्रैफिक एसपी, जिला के सभी डीएसपी व थाना प्रभारी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >