रांची : सीसीएल में सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति के लिए निकाला गया विज्ञापन पांच साल बाद रद्द कर दिया गया है. नियुक्ति के लिए सीसीएल ने 15 फरवरी 2016 को लिखित परीक्षा ली थी. रिजल्ट भी प्रकाशित हुआ था.
लिखित परीक्षा के बाद आवेदकों की फिजिकल (सामान्य) और मेडिकल जांच होनी थी. सफल अभ्यर्थी जांच के लिए इंतजार करते रहे. इसी बीच कंपनी ने परीक्षा रद्द करने की सूचना प्रकाशित कर दी. इससे संबंधित मामला हाइकोर्ट में भी चल रहा है.
एक साथ तीन पदों के लिए शुरू हुई थी नियुक्ति प्रक्रिया : एक साथ तीन पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी. इसके लिए विज्ञापन 25 सितंबर 2014 को निकला था. 500 सुरक्षा गार्ड के अतिरिक्त 15 असिस्टेंट रेवेन्यू इंस्पेक्टर और एकाउंटेंट के 12 पदों के लिए चयन होना था. सुरक्षा गार्ड छोड़ शेष दो पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गयी. आवेदन के लिए सौ-सौरुपये लिये गये थे.
