रांची : गलत तरीके से दाखिल-खारिज करने के आरोपी सीओ को जमानत

रांची : खलारी में भूमि घोटाला के आरोपी तत्कालीन सीओ हरेंद्र कुमार काे हाइकोर्ट से जमानत मिल चुकी है. उन्होंने शुक्रवार को एसीबी में दस-दस हजार रुपये का दो मुचलका जमा किया. उन पर एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज किया गया था़ इसके आधार पर उन्होंने सितंबर में अदालत में सरेंडर किया था. उसी […]

रांची : खलारी में भूमि घोटाला के आरोपी तत्कालीन सीओ हरेंद्र कुमार काे हाइकोर्ट से जमानत मिल चुकी है. उन्होंने शुक्रवार को एसीबी में दस-दस हजार रुपये का दो मुचलका जमा किया. उन पर एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज किया गया था़ इसके आधार पर उन्होंने सितंबर में अदालत में सरेंडर किया था. उसी समय से वे जेल में थे. आरोप है कि उन्होंने लक्ष्मण प्रसाद टिकमानी की जमीन का गलत तरीके से दाखिल खारिज कर दिया था. इस संबंध में खलारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उसके बाद मामला एसीबी पहुंचा और जांच में एसीबी ने सीओ को दोषी पाकर नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >