रांची के सांसद संजय सेठ राष्‍ट्रीय खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्‍य मनोनीत

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन राजमार्ग एवं जहाजरानी विभाग के नितिन गडकरी द्वारा राष्ट्रीय खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है. देशभर से दो सांसदों को राष्‍ट्रीय बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है. संजय सेठ के मनोनयन होने पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण […]

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन राजमार्ग एवं जहाजरानी विभाग के नितिन गडकरी द्वारा राष्ट्रीय खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है. देशभर से दो सांसदों को राष्‍ट्रीय बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है.

संजय सेठ के मनोनयन होने पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने बधाई देते हुए कहा कि झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष रहते संजय सेठ ने देशभर में झारखंड की पहचान स्थापित की. अपने कार्यकाल में श्री सेठ ने खादी बोर्ड में कई उल्लेखनीय कार्य किये. खादी को झारखंड में घर-घर पहुंचाने में संजय सेठ की अहम भूमिका है.

संजय सेठ की इस उपलब्धि पर झारखंड सरकार के मंत्री सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, रामकुमार पाहन, समरी लाल, साधु चरण महतो, सुबोध सिंह गुड्डू, संजय जायसवाल, सत्‍यनारायण सिंह, विनय जायसवाल, सुनील साहू, संजय पोद्दार, चंद्रकांत राय पंत, शुवेश पांडे, कमलजीत सिंह सं��ी, अरुण श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >