रांची : एप्रोच रोड धंसा, दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण

रांची : डीएवी पुंदाग के ठीक सामने पुंदाग बस्ती जानेवाली सड़क पर पुलिया के लिए बना एप्रोच रोड धंस गया है. इससे सड़क का एक हिस्सा धंस गया है. इस कारण वाहनों का परिचालन एक ओर से ही हो रहा है. यहां ग्रामीण कार्य विभाग की आेर से सड़क का निर्माण कराया गया था. इस […]

रांची : डीएवी पुंदाग के ठीक सामने पुंदाग बस्ती जानेवाली सड़क पर पुलिया के लिए बना एप्रोच रोड धंस गया है. इससे सड़क का एक हिस्सा धंस गया है. इस कारण वाहनों का परिचालन एक ओर से ही हो रहा है.
यहां ग्रामीण कार्य विभाग की आेर से सड़क का निर्माण कराया गया था. इस क्रम में एक पुलिया का भी निर्माण कराया गया है. इस पुलिया के लिए ही एप्रोच रोड बनाया गया है. गाड़ियों के बोझ से यह एप्रोच रोड धंस गया है. इसके निर्माण में लगे बोल्डर आदि खेत में बिखरे पड़े हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >