रांची के कांके में दिनदहाड़े व्‍यक्ति की गोली मारकर हत्‍या

रांची : राजधानी रांची के कांके में सोमवार को दिनदहाड़े एक व्‍यक्ति की गोली मारकर हत्‍या कर दी गयी. बताया जा रहा है कि कांके डैम साइड सर्वोदय नगर गली नंबर 5 में अपराधियों ने दिन में रामप्रवेश सिंह नाम के व्‍यक्ति को गोली मारकर भाग निकले. गोली लगने के बाद रामप्रवेश सिंह को रिम्‍स […]

रांची : राजधानी रांची के कांके में सोमवार को दिनदहाड़े एक व्‍यक्ति की गोली मारकर हत्‍या कर दी गयी. बताया जा रहा है कि कांके डैम साइड सर्वोदय नगर गली नंबर 5 में अपराधियों ने दिन में रामप्रवेश सिंह नाम के व्‍यक्ति को गोली मारकर भाग निकले.

गोली लगने के बाद रामप्रवेश सिंह को रिम्‍स में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मृत रामप्रवेश सिंह अधिवक्‍ता थे. खबर लिखे जाने तक अपराधियों को पकड़ा नहीं जा सका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >