चान्हो में कार से 5.20 लाख नकद बरामद

चान्हो : वाहन चेकिंग के क्रम में चान्हो के मदरसा चौक से गुरुवार को अधिकारियों ने एक अॉल्टो कार से 5 लाख 20 हजार रुपये नकद जब्त किये. कार में चान्हो के ही पतरातू निवासी हरिश्चन्द्र महतो सवार थे. बताया जा रहा है कि दिन में करीब 12 बजे जवानों के साथ चान्हो सीओ प्रवीण […]

चान्हो : वाहन चेकिंग के क्रम में चान्हो के मदरसा चौक से गुरुवार को अधिकारियों ने एक अॉल्टो कार से 5 लाख 20 हजार रुपये नकद जब्त किये. कार में चान्हो के ही पतरातू निवासी हरिश्चन्द्र महतो सवार थे. बताया जा रहा है कि दिन में करीब 12 बजे जवानों के साथ चान्हो सीओ प्रवीण कुमार सिंह व थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार मदरसा चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे.
इसी क्रम में चान्हो से कुड़ू की ओर जा रहे अॉल्टो कार (जेएच 01एजे-1274) से उक्त रकम बरामद की गयी. दो हजार, पांच सौ, दो सौ व एक सौ के ये नोट एक झोले में रखे थे. इन्हें थाना लाया गया और नोटों की गिनती की गयी. बरामद नकद के बारे में हरिश्चन्द्र महतो ने बताया कि यह पैसा कुड़ू के बरवाटोली के किसानों का है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >