बढ़ी ठंड : पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, ठंड से कांप रहे हैं झारखंड के लोग

रांची : राजधानी समेत आसपास का तापमान गिरने लगा है. बुधवार की तुलना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई. उत्तर भारत के पहाड़ों पर होनेवाली बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तापमान गिर रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में पिछले दो दिनों में […]

रांची : राजधानी समेत आसपास का तापमान गिरने लगा है. बुधवार की तुलना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई. उत्तर भारत के पहाड़ों पर होनेवाली बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तापमान गिर रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में पिछले दो दिनों में भारी बर्फबारी हुई है.

इस कारण रांची में भी पिछले चार दिनों में करीब चार से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है. चार दिन पहले राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास था. गुरुवार को तापमान अाठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने कांके का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है.

मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम की यह स्थिति आगे भी जारी रहेगी. आनेवाले कुछ दिनों तक तापमान इसी तरह रहने की उम्मीद है. विभाग के अनुसार, करीब-करीब पूरे राज्य में इसी तरह की स्थिति है. डालटनगंज का न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री तक गिर गया है. गुरुवार को डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं बोकारो का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

पिछले चार दिनों में चार से पांच डिग्री गिरा राजधानी का तापमान

पिछले 10 वर्षों का दिसंबर माह का न्यूनतम तापमान

वर्ष तिथि तापमान

2018 30 दिसंबर 4.6

2017 18 दिसंबर 8.0

2016 22 दिसंबर 8.0

2015 26 दिसंबर 5.3

2014 29 दिसंबर 4.0

2013 दो दिसंबर 7.1

2012 28 दिसंबर 5.9

2011 18 दिसंबर 5.8

2010 22 दिसंबर 5.6

2009 27 दिसंबर 7.4

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >